Stock Market today News:

शेयर बाजार में शुक्रवार (25अप्रैल) को मई सीरीज का पहला दिन है और बाजार तेजी के साथ खुले.

शुरुआतीकारोबार में चढ़ने के बाद फिसला शेयर बाजार.बाजार में आई तेज मुनाफावसूली, निफ्टी 1% गिरा; बैंक निफ्टी में 700 अंकों की गिरावटविदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह और वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया, हालांकि जल्द ही बाजार फिर गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 329.23 अंक चढ़कर 80,130.66 अंक पर पहुंच गया जबकि एनएसई निफ्टी 118.75 अंक की बढ़त के साथ 24,365.45 अंक पर रहा। हालांकि, जल्द ही दोनों ने शुरुआती बढ़त खो दी और गिरावट के साथ कारोबार करने लगे।बीएसई सेंसेक्स 174.24 अंक फिसलकर 79,627.19 अंक पर और निफ्टी 94.35 अंक की गिरावट के साथ 24,152.35 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक का शेयर 3.50 प्रतिशत टूटा।

सबसे ज्यादा तेजी

SBI Life, HDFC Life, TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro में दर्ज हुई. ये निफ्टी के टॉप गेनर्स थे.

निफ्टी के टॉप लूजर्स थे.

Axis Bank, Nestle, BEL, Power Grid, Adani Ports, SBI

बाजार के लिए आज अहम update:

डाओ 486 अंक, नैस्डैक 457 अंक उछलापहले टैरिफ पूरी तरह खत्म करे अमेरिकाः चीनसोना $75 उछलकर $3370 के पासAxis मिलाजुला, Tech Mah. अनुमान मुताबिक, SBI Life कमजोरनिफ्टी में RIL, Maruti, Shriram Fin के साथ वायदा के 7 नतीजे आएंगेFIIs की लगातार 7 दिनों से कैश में खरीदारीकमोडिटी बाजार में सोना 75 डॉलर उछलकर 3370 डॉलर के पास तो चांदी साढ़े तैंतीस डॉलर के ऊपर सपाट थी. घरेलू बाजार में सोना 1200 रुपए चढ़कर 95,700 के पास तो चांदी 400 रुपए गिरकर 97,500 के नीचे आ गई है. कच्चा तेल 67 डॉलर के पास सुस्त है.

Leave a Comment