Gold rate today
इंटरनेशनल मार्केट में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच आज एक बार फिर MCX पर सोना सस्ता हो गया है। सोने की कीमत ₹68 गिरकर ₹94,924 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की बात करें तो MCX पर यह ₹480 की गिरावट के साथ ₹94,924 पर खुली। पिछले एक महीने में सोने ने जबरदस्त रिटर्न दिया है। कुछ सर्राफा बाजारों में तो सोने की कीमत ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार भी चली गई है।
इंटरनेशनल बाजार में क्या है हाल?
कमोडिटी बाजार में दबाव बना हुआ है।शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 50 डॉलर गिरा, लेकिन अब 2,325 डॉलर के आसपास स्थिर हो गया है। घरेलू बाजार में सोना करीब 900 रुपए टूटकर 95,000 रुपए के आसपास बंद हुआ। चांदी में भी करीब 1.5% की गिरावट आई और इसकी कीमत 96,200 रुपए से नीचे चली गई। कच्चे तेल के दाम सपाट हैं और फिलहाल 66 डॉलर प्रति बैरल से नीचे कारोबार कर रहे हैं.
सोने-चांदी की कीमतों में फिर तेजी, दिल्ली में नया भाव
दिल्ली में बीते हफ्ते सोने के दाम ₹200 बढ़कर ₹99,400 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गए। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन का कहना है कि स्टॉकिस्ट्स और ज्वेलर्स की नई खरीदारी और डॉलर में कमजोरी की वजह से ये बढ़त देखने को मिली।बुधवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1 लाख के ऐतिहासिक स्तर से नीचे गिरकर ₹99,200 पर आ गया था, यानी सिर्फ एक दिन में ₹2,400 की जोरदार गिरावट हुई थी। लेकिन गुरुवार को बाजार में फिर रौनक लौटी।इसी दौरान 99.5% शुद्धता वाला सोना भी ₹200 चढ़कर ₹98,900 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि एक दिन पहले यह ₹98,700 था। चांदी की बात करें तो इसमें भी ₹700 की तेजी आई और दाम बढ़कर ₹99,900 हो गए।