8वां वेतन आयोग:
सरकारी नौकरी वालों की सैलरी बदलने वाला सबसे बड़ा फैसला
भूमिका: क्यों जरूरी है आम आदमी के लिए वेतन आयोग को समझना?हर इंसान को अपने मेहनत के बदले एक अच्छा वेतन मिलना चाहिए। लेकिन जब बात सरकारी नौकरी करने वालों की हो, तो ये सवाल और भी अहम हो जाता है ,क्योंकि उनके वेतन का सीधा असर हमारे समाज, सिस्टम और इकॉनमी पर पड़ता है।
सरकारी कर्मचारियों की सैलरी कैसे तय होती है?क्या ये मनमर्ज़ी से तय होती है?
बिल्कुल नहीं! इसके लिए एक खास सिस्टम है वेतन आयोग (Pay Commission)। यह आयोग हर कुछ सालों में बनाया जाता है और देशभर के सेंट्रल गवर्नमेंट एम्प्लॉइज़, डिफेंस स्टाफ और कई राज्यों के कर्मचारियों की सैलरी और भत्तों पर रिपोर्ट तैयार करता है।
वेतन आयोग क्या होता है? (What is a Pay Commission?)
सरल भाषा में कहें तो वेतन आयोग एक सरकारी संस्था होती है जो तय करती है कि सरकारी कर्मचारियों को कितनी सैलरी और कौन-कौन से भत्ते मिलने चाहिए। यह आयोग हर 10 साल में एक बार बनता है और केंद्र सरकार इसे नियुक्त करती है।अब तक भारत में 8 वेतन आयोग बन चुके हैं जिनमें से हर एक ने देश के करोड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की जिंदगी पर असर डाला है।
8वां वेतन आयोग: एक झलक (Overview of 8th Pay Commission)
घोषणा की उम्मीद: अभी तक आधिकारिक रूप से 8वां वेतन आयोग लागू नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर चर्चाएं तेज़ हैं।आखिरी लागू आयोग: 7वां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू हुआ था।8वां आयोग कब आएगा: अगर ट्रेंड देखा जाए, तो 2026 में 8वां वेतन आयोग लागू हो सकता है।फायदा किन्हें मिलेगा: केंद्र सरकार के लगभग 50 लाख कर्मचारी और 60 लाख पेंशनभोगी !
पिछले वेतन आयोगों का इतिहास

7वें वेतन आयोग में क्या मिला था?
न्यूनतम वेतन: ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000
हाईएस्ट वेतन: ₹90,000 से बढ़कर ₹2,50,000
पेंशन सिस्टम: पुरानी पेंशन स्कीम बंद और NPS को बढ़ावा
HRA (मकान किराया भत्ता): नए स्लैब के अनुसार
DA (महंगाई भत्ता): हर 6 महीने में अपडेट
8वें वेतन आयोग से क्या उम्मीदें हैं?
1. न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरीअभी जो बेसिक पे ₹18,000 है, वो ₹26,000–₹30,000 तक हो सकता है। इससे क्लास IV कर्मचारियों को सबसे बड़ा फायदा होगा।
2. Pay Matrix में बदलावPay Matrix को और सिंपल व ट्रांसपेरेंट बनाया जा सकता है, जिससे प्रमोशन और इनक्रीमेंट में आसानी हो।
3. पुरानी पेंशन स्कीम की वापसी पर बहसकई राज्यों में OPS (Old Pension Scheme) दोबारा लागू हो रही है। उम्मीद है कि केंद्र में भी इस पर चर्चा होगी।
4. महंगाई भत्ते (DA) में नई प्रणालीDA को हर तिमाही अपडेट करने की संभावना बढ़ रही है।
किन्हें मिलेगा 8वें वेतन आयोग का लाभ?
केंद्र सरकार के सभी कर्मचारीआर्मी, नेवी, एयरफोर्सPSU (Public Sector Undertaking) कर्मचारीकुछ राज्य सरकारें भी इसे अपनाती हैंपेंशनभोगी (retired employees)